इंदौर। शहर कांग्रेस में एक बार फिर नाराजगी सामने आ रही है। यह नाराजगी ब्लॉक अध्यक्षों में दिखाई दी है। कल इसको लेकर ब्लॉक अध्यक्षों ने एक बंद कमरा मीटिंग भी रखी थी। दरअसल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की इंदौर यात्रा के दौरान उन लोगों को उनसे मिलाया गया जो लोग किसी नेता के समर्थक है। वही नीचे जमीन पर काम करने वाले किसी भी कार्यकर्ता को राहुल गांधी से काम करने का मौका नहीं मिला। कहा जा रहा है कि लिस्ट तो सभी के नामों की बनी थी, लेकिन उस लिस्ट में प्रदेश की सह प्रभारी उषा नायडू ने काट छांटकर कई नेताओं के नाम उड़ा दिए थे। इसी को लेकर ब्लॉक अध्यक्षों में विरोध है। ब्लॉक अध्यक्षों ने इसकी शिकायत दिल्ली तक संगठन को करने की मंशा जताई है। वहीं उषा नायडू कल इंदौर दौरे पर आ रही है, उनके सामने भी ब्लॉक अध्यक्ष अपनी नाराजगी जाहिर कर सकते हैं।

0 Comments