इंदौर। इंदौर में शनिवार को हुए राहुल गांधी के कार्यक्रम छात्रों की गूंज में डीसीपी नरेंद्र रावत के स्टेज पर चढ़ने के बाद आयोजकों से विवाद हुआ था। रावत भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आयोजकों से कह रहे थे।हालांकि वहां दूर बैठे नेताओं को समझ नहीं आया कि रावत स्टेज पर क्यों चढ़े हैं। इस मामले में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने एक टिप्पणी की थी इसी को लेकर प्रदेश के आईएएस संगठन ने मुख्यमंत्री को शिकायत कर वर्मा पर कार्रवाई की मांग की है।
0 Comments