जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज विधानसभा में केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा (Full Statehood) वापस दिलाने के लिए एक आधिकारिक प्रस्ताव पेश किया उन्होंने सदन में कहा कि संसद और सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन, चुनाव और फिर राज्य का दर्जा बहाल करने की तीन चरणों वाली प्रक्रिया का वादा किया गया था। नरेंद्र मोदी के पुराने बयानों का हवाला देते हुए कहा कि यह आम वादा नहीं बल्कि 'मोदी का वादा' था, जिसे अब पूरा किया जाना चाहिए। इस प्रस्ताव को लेकर सदन में भारी हंगामा हुआ और सत्ता पक्ष तथा भाजपा विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

0 Comments