उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का मकान उज्जैन नगर निगम तोड़ेगी। यही नहीं पास ही में उनकी सभापति बहन कलावती यादव का मकान भी है जो टूटेगा।
दरअसल उज्जैन में आगामी सिंहस्थ को देखते हुए विकास कार्य के साथ सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसी को लेकर उज्जैन नगर निगम ने यादव के मकान पर लाल निशान लगाए हैं।
यहां खजूरवाली गली से गणेश चौक तक सड़क बनाई जा रही है। सड़क चौड़ीकरण में करीब 272 मकान बाधक है, जिसमें उक्त दो मकान भी शामिल है। सीएम का यह मकान 1974 में बना था। मुख्यमंत्री का मकान 2.30 मीटर तो उनकी बहन का मकान 3.8 मीटर टूटेगा।

0 Comments