शिक्षकों को मिलेंगे 6 से 8 लाख रुपए अतिरिक्त

Ai Generated 

भोपाल। मध्यप्रदेश के शिक्षकों के लिए खुशखबर है। उन्हें 10 साल के बढ़े हुए वेतनमान के रूप में राशि देने के कोर्ट ने आदेश दिये हैं। एक–एक शिक्षक को करीब 6 से 8 लाख रुपए की राशि मिलेगी। 

हालांकि सरकार पर इस राशि को चुकाने के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ आयेगा। 2006 में शिक्षाकर्मी योजना के समय मूल वेतन 800–2000 रुपए था। 2007 में अध्यापक संवर्ग बना और पांचवां वेतनमान मिला जो 2016 तक मिला। अब पांचवे और छठें वेतनमान की राशि का अंतर शिक्षकों को प्रदान किया जाएगा। 

कल जबलपुर हाईकोर्ट में लगी याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को 6 सप्ताह की मोहलत दी गई है। इस मामले में सरकार सुप्रीम कोर्ट भी गई थी, लेकिन उसे राहत नहीं मिली। प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments