मैहर जिले के अमरपाटन स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कठहा में कक्षा 11वीं के छात्रों को स्कूल समय के दौरान फिल्म 'धुरंधर' दिखाए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया।
कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने विद्यालय के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फिल्म दिखाने में एक अतिथि शिक्षक की भूमिका भी सामने आई है। पूरे मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारी तय कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments