‘मोदी गोली मार दें, फिर भी पूरा वंदे मातरम् नहीं गाएंगे’

 


तिरुवनंतपुरम। स्वतंत्रता दिवस से पहले केरल में ‘वंदे मातरम्’ के पूरे संस्करण को गाने को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने कहा है कि केरल में वंदे मातरम् का पूरा संस्करण इस जन्म में नहीं गाया जाएगा। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें गोली मारने की धमकी भी दें, तब भी पूरा वंदे मातरम् नहीं गाया जाएगा।

उन्नीथन ने कहा कि केरल में जिस तरह अब तक वंदे मातरम् गाया जाता रहा है, उसी परंपरा को आगे भी जारी रखा जाएगा और इससे ज्यादा हिस्सा नहीं गाया जाएगा। उनका यह बयान केंद्र की ओर से वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में इसके पूर्ण संस्करण के गायन को लेकर सामने आए निर्देशों के बीच आया है।

इस मुद्दे पर केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने भी कहा है कि राज्य सरकार के कार्यक्रमों में पहले की तरह वंदे मातरम् के पहले दो अंतरे ही गाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने पुराने प्रोटोकॉल का पालन करेगी।

Post a Comment

0 Comments