भोपाल में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल नहीं हुए। उनकी अनुपस्थिति को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज रहीं, हालांकि सरकार या स्वयं विजयवर्गीय की ओर से उनकी गैरहाजिरी का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।
कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और प्रशासनिक विषयों पर चर्चा हुई, जबकि विजयवर्गीय की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। फिलहाल उनकी अनुपस्थिति को लेकर किसी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

0 Comments