दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव परिणामों की समीक्षा के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने इस समिति में प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे और वरिष्ठ नेता अंबाराम कराड़ा को सदस्य बनाया है।
भाजपा के अनुसार, समिति चुनाव से जुड़े जिम्मेदार पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर हार के कारणों का विश्लेषण करेगी। इसके बाद समिति अपनी रिपोर्ट और निष्कर्ष प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को सौंपेगी।
गौरतलब है कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को कांग्रेस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर समीक्षा प्रक्रिया शुरू कर दी है।

0 Comments