इंदौर। भाजपा ने जीतू यादव के खिलाफ की गई निष्कासन की कार्रवाई को समाप्त कर दिया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन ने इंदौर जिला अध्यक्ष सुमित मिश्रा को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी।
पुलिस जांच में क्लीन चिट मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार जीतू यादव का प्राथमिक सदस्यता से किया गया निष्कासन समाप्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई कमलेश कालरा से जुड़े विवाद के बाद की गई थी। पुलिस जांच में यादव को राहत मिलने के बाद अब संगठन ने उनका निष्कासन खत्म करने का फैसला लिया है।


0 Comments