Indore, MP: अपने नेता के लिए आधा किलोमीटर भी दौड़ नहीं पाए कांग्रेसी

इंदौर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आज इंदौर कांग्रेस पार्टी और राजीव विकास केंद्र द्वारा सद्भावना दौड़ का आयोजन किया था, लेकिन कांग्रेसी आधा किलोमीटर भी दौड़ नहीं पाए और पैदल चलकर ही दूरी पूरी की। दौड़ का आयोजन देवेंद्र सिंह यादव ने किया था जो कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष भी है। शहर के चोइथराम अस्पताल से शुरू हुई इस कथित दौड़ के गिनती के कांग्रेसी ही शामिल हुए। कुल मिलाकर इनकी संख्या 100 भी नहीं थी। सभी कार्यकर्ता यहां से राजीव गांधी प्रतिमा पर पहुंचे और सद्भाव तथा एकता बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े भी पहुंचे, जबकि शहर के अधिकांश बड़े नेता नदारद रहे।

Post a Comment

0 Comments