इंदौर में मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ प्रदर्शन, भगवान भोलेनाथ पर टिप्पणी को लेकर एफआईआर की मांग

 


इंदौर। भगवान भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर इंदौर में शनिवार को विरोध प्रदर्शन हुआ। दलित अखिल भारतीय बलाई महासंघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजजन चंदन नगर थाने पहुंचे और मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि कथित टिप्पणी से हिंदू समाज, विशेषकर दलित समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में तत्काल प्रकरण दर्ज कर निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

फिलहाल पुलिस ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

Post a Comment

0 Comments