भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ रविवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंच गए। आर्मी चीफ बनने के बाद यह उनका पहला विदेश दौरा है। उनका आधिकारिक दौरा 17 से 19 अगस्त तक है और इसका उद्देश्य भारत-नेपाल के बीच रक्षा सहयोग और सैन्य संबंधों को और मजबूत करना है।
दौरे के दौरान जनरल सेठ नेपाली सेना के प्रमुख जनरल अशोकराज सिग्देल से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के साझा हितों व सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उन्हें नेपाली सेना मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा।
इस यात्रा का सबसे खास कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में होगा, जहां नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के मानद जनरल की रैंक प्रदान करेंगे। भारत और नेपाल के सेना प्रमुखों को एक-दूसरे की सेना में मानद जनरल की उपाधि देने की यह पुरानी परंपरा दोनों देशों के करीबी सैन्य संबंधों का प्रतीक है।
19 अगस्त को जनरल सेठ पोखरा में आयोजित पूर्व सैनिक रैली में शामिल होंगे और वीर नारियों, वीरता पुरस्कार विजेताओं तथा भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों से मुलाकात करेंगे।

0 Comments