इंदौर में शनिवार को भाजपा ने वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। मार्च गांधी हॉल से शुरू होकर रीगल चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में मोमबत्तियां लेकर शामिल हुए।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में झंडा वंदन कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के गायन को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की ओर से आपत्तिजनक इशारा किया गया।
भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस नेतृत्व ने वंदे मातरम् के पूरे गायन को लेकर असहमति जताई, जिसे पार्टी ने राष्ट्रगीत का अपमान बताया।
इसी मुद्दे को लेकर भाजपा ने इंदौर में कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। मार्च में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, महामंत्री गौरव रणदिवे, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया, उषा ठाकुर, जीतू जिराती, टीनू जैन, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, हरप्रीत बक्शी, राजा कोठारी, रानू अग्रवाल, विशाल यादव सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सम्मान देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और इसके कथित अपमान के खिलाफ पार्टी आगे भी अपनी आवाज उठाएगी।



0 Comments