छतरपुर में इंसानियत को शर्मसार करती तस्वीर, शव वाहन नहीं मिला तो ट्रॉली में ले गए महिला का शव

 


मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा से स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। महिला की मौत के बाद शव को ले जाने के लिए परिजनों को शव वाहन तक उपलब्ध नहीं हो सका। मजबूरी में परिजन महिला के शव को ट्रॉली में रखकर ले जाने को मजबूर हुए।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सरकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस वक्त परिवार को सबसे ज्यादा मदद की जरूरत थी, उस वक्त शव ले जाने के लिए भी उचित वाहन नहीं मिल सका। अब लोग जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब और व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments