बिहार के सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बिजली जाने के बाद मोबाइल की टॉर्च का हो रहा इस्तमाल

 


सासाराम। बिहार के रोहतास जिले के सासाराम स्थित मॉडल हॉस्पिटल से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक बिजली गुल होने के बाद डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

हैरानी की बात यह है कि अस्पताल में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अलग ट्रांसफॉर्मर के साथ जनरेटर और वैकल्पिक बिजली व्यवस्था भी मौजूद है। इसके बावजूद इमरजेंसी वार्ड में बिजली जाने के बाद कुछ समय तक अंधेरे में इलाज की स्थिति बनी।

वीडियो में डॉक्टर और अस्पताल कर्मी मोबाइल की रोशनी के सहारे मरीजों की जांच और उपचार करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद अस्पताल की आपातकालीन बिजली व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Post a Comment

0 Comments