नॉनवेज खाने में ऐसा क्या निकला कि बच्चे की तबीयत बिगड़ी; परिवार ने की शिकायत



खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक होटल से पैक कराकर लाए गए नॉनवेज खाने की ग्रेवी में कथित तौर पर मरा हुआ चूहा मिला। खाना खाने के बाद परिवार के एक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

मामला शहर के खानशाहवली वार्ड से जुड़ा बताया जा रहा है। परिवार के मुताबिक उन्होंने कहारवाड़ी क्षेत्र स्थित एक होटल से नॉनवेज खाना पैक कराया था। घर पहुंचकर परिवार खाना खा रहा था, तभी बच्चे को खाने में कुछ संदिग्ध नजर आया। उसे बाहर निकालने पर कथित तौर पर मरा हुआ चूहा दिखाई दिया।

घटना के बाद परिवार ने इसका वीडियो बनाया और मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की। शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है।

Post a Comment

0 Comments