दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी बोले- अखिलेश यादव का फोन आया, सपा ने कांग्रेस को दिया समर्थन

 


दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का उन्हें फोन आया और उन्होंने दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को पूरा समर्थन देने की बात कही। 

पटवारी ने इसे विपक्षी एकजुटता का संकेत बताते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सभी समान विचारधारा वाले दल साथ खड़े हैं। 

पटवारी ने कहा कि अखिलेश यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए शुभकामनाएं दीं और कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने का संदेश दिया। 

कांग्रेस इसे भाजपा के खिलाफ विपक्ष की साझा लड़ाई बता रही है। दतिया सीट पर 30 जुलाई को मतदान होना है और भाजपा-कांग्रेस दोनों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

Post a Comment

0 Comments