इंदौर-उज्जैन हाईवे पर भीषण जाम, अरविंदो हॉस्पिटल से परली टोल प्लाजा तक वाहनों की लंबी कतार

 


इंदौर। इंदौर-उज्जैन हाईवे पर सोमवार को भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अरविंदो हॉस्पिटल के सामने से लेकर परले टोल प्लाजा तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कार, बस, ट्रक और अन्य वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित हो गया। कई किलोमीटर लंबे जाम के चलते लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और ट्रैफिक अमला मौके पर पहुंचा तथा वाहनों की आवाजाही सामान्य कराने का प्रयास शुरू किया।

फिलहाल जाम लगने के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि स्थानीय स्तर पर इसे भारी ट्रैफिक दबाव से जोड़कर देखा जा रहा है। हाईवे पर स्थिति सामान्य होने तक वाहन चालकों को धीमी गति से आगे बढ़ना पड़ा। 

Post a Comment

0 Comments