इंदौर। इंदौर के नवागत संभागायुक्त भास्कर लक्षकार ने सोमवार को इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के सह-अध्यक्ष और नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (NVDA) के प्रमुख पदों का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के साथ ही उन्होंने विकास कार्यों और चल रही परियोजनाओं की जानकारी लेकर प्रशासनिक प्राथमिकताओं के स्पष्ट संकेत दिए।
इंदौर विकास प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े ने पुष्पगुच्छ भेंटकर श्री लक्षकार का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने IDA के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और प्राधिकरण की वर्तमान में संचालित योजनाओं, विकास कार्यों और परियोजनाओं की प्रारंभिक समीक्षा की। बैठक में अधीक्षण यंत्री, नियोजक, सलाहकार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके बाद श्री भास्कर लक्षकार ने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (NVDA) का भी कार्यभार संभाला। उन्होंने अधिकारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

0 Comments