श्री नदीम जावेद खान स्पेशल रेलवे मैजिस्ट्रेट इंदौर द्वारा न्यायालयीन स्टाफ , मजिस्ट्रेट गार्ड एवं RPF स्टाफ सहित अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत रेलवे स्टेशन इंदौर में निरन्तर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । आज दिनांक 23.07.26 को रेलवे स्टेशन इंदौर में प्लेटफार्म नंबर 1 से 4 तक चेक किया गया, जिसमें प्लेटफार्म पर बिना टिकट घूमने वाले एवं रेलगाड़ी में गंदगी करने वाले , फेरी वाले, पटरी पार करने वाले एवं नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले कुल 96 व्यक्तियों को रेलवे अधिनियम के अधीन धारा 144, 145, 146, 147 ,159 के अंतर्गत चालनी कार्यवाही की जाकर उनके स्वीकारोक्ति के आधार पर अर्थदंड अधिरोपित किया गया।
चेकिंग अभियान निरंतर चालू रहेगा ।
1 Comments
अच्छी खबर है।
ReplyDelete