एमपी के इस सरकारी अस्पताल का वीडियो क्यों हुआ वायरल?


मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक मरीज को कथित तौर पर सेलाइन की जगह मिनरल वॉटर की बोतल को ड्रिप से जोड़ दिया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया और प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

मामले की जानकारी मिलते ही डिंडोरी कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह गंभीर लापरवाही का मामला है और जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो। 



Post a Comment

0 Comments