स्पेशल रेलवे मैजिस्ट्रेट द्वारा रेलवे स्टेशन इंदौर में चेकिंग अभियान

 श्री नदीम जावेद खान स्पेशल रेलवे मैजिस्ट्रेट इंदौर द्वारा न्यायालयीन स्टाफ , मजिस्ट्रेट गार्ड एवं RPF स्टाफ सहित  अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत  रेलवे स्टेशन इंदौर में निरन्तर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । आज दिनांक 23.07.26 को रेलवे स्टेशन इंदौर में प्लेटफार्म नंबर 1 से 4 तक चेक किया गया,  जिसमें प्लेटफार्म पर बिना  टिकट घूमने वाले एवं रेलगाड़ी में गंदगी करने वाले , फेरी वाले, पटरी पार करने वाले एवं नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले कुल  96  व्यक्तियों को रेलवे अधिनियम के अधीन धारा 144, 145, 146, 147 ,159 के अंतर्गत चालनी कार्यवाही की जाकर उनके स्वीकारोक्ति के आधार पर अर्थदंड  अधिरोपित किया गया। 

 चेकिंग अभियान निरंतर चालू रहेगा ।

Post a Comment

1 Comments