इंदौर में जगह-जगह मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव, श्रद्धा और भक्ति में डूबा शहर

 


इंदौर के हंसराज मठ में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महामंडलेश्वर पावन दास महाराज का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मठ में गुरु पादुका पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार और भंडारे का आयोजन भी किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।



गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री दर्जाप्राप्त योगेंद्र महंत ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है और गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति ज्ञान, संस्कार और जीवन के सही पथ पर आगे बढ़ता है। उन्होंने सभी से गुरु परंपरा का सम्मान करने और उसके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आग्रह किया।







Post a Comment

0 Comments