दतिया उपचुनाव तय करेगा भाजपा–कांग्रेस का भविष्य



दतिया। उपचुनाव में आज वोटिंग हो गई है, लेकिन 3 अगस्त को परिणाम आएंगे, जिस पर अब सबकी निगाहें हैं। दरअसल ये परिणाम कई राजनेताओं के राजनीतिक भविष्य का निर्धारण भी करेंगे। 

सबसे पहले तो नरोत्तम मिश्रा को लेकर ही सबकी निगाहें इस ओर हैं। उनका टिकट कटना और समर्थकों का विद्रोह करना, भाजपा के लिए डेमेज कंट्रोल कर कार्यकर्ताओं को काम पर लगाना क्या सफल हुआ? मिश्रा और उनके समर्थकों ने कितना सपोर्ट बीजेपी को किया है, जिसका परिणाम आशुतोष तिवारी को मिलेगा।

वहीं आशुतोष तिवारी जैसे नए चेहरे का दतिया में क्या असर हुआ है, इसको लेकर भी लोगों की निगाहें टिकी हुई है। आशुतोष हालांकि सबसे खुलकर मिले, लेकिन वह इसे अपने वोट बैंक में कितना परिवर्तित कर पाए हैं, यह तो 3 अगस्त को ही मालूम पड़ेगा। कांग्रेस के राधेश्याम के लिए पार्टी में पूरा जोर लगाया है और घर-घर दस्तक दी है इसका परिणाम निश्चित है कांग्रेस को मिलेगा इसकी वह उम्मीद लगाए बैठी है। वहीं दामोदर नायक भी किंग मेकर की भूमिका में आ गए हैं उन्होंने भी बराबरी से भाजपा और कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों को टक्कर दी है। अगर वह ज्यादा वोट ले जाते हैं तो देखना यह भी दिलचस्प होगा कि दतिया के लोगों ने आखिर किस पर भरोसा किया है।

हालांकि भाजपा दावा कर रही है की पूरी भाजपा यहां चुनाव लड़ी है और यह सीट अब बीजेपी की झोली में आना तय है, लेकिन कांग्रेस के नेताओं का भी मानना है कि पिछली बार जब कांग्रेस के राजेंद्र भारती के हाथ में यह सीट थी तो कांग्रेस के पास ही यह सीट रहेगी।

Post a Comment

0 Comments