प्रदेश के मंत्रियों को फरमान...जनता के बीच जाओ




मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और अफसर अब लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। यह अभियान अगले 6 महीने तक चलाया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और मुख्य सचिव से लेकर कलेक्टर तक के अधिकारी हर शुक्रवार आम लोगों के बीच जाएंगे और उनसे सीधा संवाद करेंगे।

उनके द्वारा बताई गई समस्याएं और शिकायतों का निराकरण भी वहीं किया जाएगा। यह अभियान 7 जुलाई से शुरू हो रहा है और 8 जनवरी 2027 तक चलेगा। 

इस अभियान को लेकर भोपाल में सभी मंत्रियों को समझा दिया गया है कि शुक्रवार के दिन कोई भी सरकारी बैठक नहीं रखी जाएगी। केवल ऑन द स्पॉट शिकायत निराकरण के लिए पहल की जाएगी

Post a Comment

0 Comments