CM की बैठक में अचानक पहुंचीं वर्ग-3 चयनित अभ्यर्थी सोनम दांगी, नियुक्ति की मांग को लेकर जताया विरोध

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बैठक के दौरान वर्ग-3 चयनित अभ्यर्थी सोनम दांगी अचानक भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने नियमों के अनुसार नियुक्ति देने की मांग उठाई। 
भोपाल। मध्यप्रदेश में वर्ग-3 शिक्षक भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। गुरुवार को भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में चल रही बैठक के दौरान चयनित अभ्यर्थी सोनम दांगी अचानक पहुंच गईं।

सोनम दांगी ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांग रखते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया के नियमों का पालन किया जाए और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए। बताया जा रहा है कि अभ्यर्थी पिछले करीब पांच महीने से नियुक्ति की मांग को लेकर भोपाल में प्रदर्शन कर रहे हैं।

बैठक में अभ्यर्थी के पहुंचने के बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। इस घटनाक्रम के बाद एक बार फिर वर्ग-3 चयनित अभ्यर्थियों की लंबित नियुक्तियों का मुद्दा सुर्खियों में आ गया है।

Post a Comment

0 Comments