इंदौर के फूटी कोठी सब्जी मंडी विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मंडी विवाद के दौरान नगर निगम कर्मचारी और मिमरोट के बीच विवाद हुआ था।
मिमरोट की ओर से बताया गया कि निगम कर्मचारी ने उनके साथ बदतमीजी की थी, जिसके बाद उन्होंने कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। इस घटनाक्रम के बाद मामला और गरमा गया है।
दरअसल, फूटी कोठी क्षेत्र से सब्जी मंडी हटाए जाने के बाद से कांग्रेस और सब्जी विक्रेता लगातार विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस की मांग है कि विक्रेताओं को फ्लाईओवर के नीचे ही कारोबार करने की अनुमति दी जाए।

0 Comments