जमानत के बाद जेल से बाहर आईं नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट, बोलीं- जनता की आवाज उठाना मेरा कर्तव्य

 जमानत मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया जेल से बाहर आ गईं। रिहाई के बाद उन्होंने जनता की आवाज उठाने का संकल्प दोहराया और सहयोग करने वाले कांग्रेसजनों का आभार जताया।

इंदौर। फूटी कोठी विवाद के मामले में जमानत मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया जेल से रिहा हो गई हैं। रिहाई के बाद उन्होंने बयान जारी कर कहा कि जनता की आवाज उठाना और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना उनका कर्तव्य है।

सोनिला मिमरोट ने कहा कि उन्हें जेल भेजकर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की गई, लेकिन उनका हौसला और जनता के प्रति संकल्प पहले से और मजबूत हुआ है।

उन्होंने इस कठिन समय में साथ खड़े रहने और सहयोग करने वाले कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया। इस दौरान शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, राजेश शर्मा, देवेंद्र सिंह यादव, पार्षद राजू भदौरिया, सत्यनारायण सलवारिया, रविकांत मिश्रा, बादशाह मिमरोट, कमलेश पटेरिया, बंटी बदलानी, अंकित दवन और अरविंद विश्वकर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

उन्होंने अपने बयान के अंत में कहा कि संघर्ष जारी रहेगा और जनता की आवाज बुलंद होती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments