ओपन गाड़ी में सवार होकर रामलीला मैदान पहुंचे राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी भी साथ नजर आए

 दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओपन गाड़ी में सवार होकर रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी मुस्कुराते हुए और उत्साहित नजर आए।

उनके साथ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी गाड़ी में सवार दिखाई दीं। नेताओं के एक साथ पहुंचने का वीडियो सामने आया है। रैली में इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। यह आयोजन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच आयोजित किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments