इंदौर की 16 टंकियों से कल जल वितरण प्रभावित

इंदौर। दिनांक 25 नवंबर 2026 को IPS स्कूल के पास राजेंद्र नगर मेन रोड पर 1200 एमएम व्यास की पीएससी ग्रेविटी मेन पाइपलाइन में हुए लीकेज का सुधार कार्य दोपहर 4:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक किया गया।

उक्त लीकेज सुधार कार्य के कारण दिनांक 26 नवंबर 2026 को प्रातः शहर की निम्नलिखित 16 पानी की टंकियां कम क्षमता से भरी जा सकेंगी, जिसके परिणामस्वरूप संबंधित क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रभावित होने की संभावना है।

1. अन्नपूर्णा

2. स्कीम नंबर 103

3. छत्रीबाग

4. राजमोहल्ला

5. द्रविड़ नगर

6. लोकमान्य नगर

7. महाराणा

8. नरवल

9. अगरबत्ती

10. कुशवाह मोहल्ला

11. टिगरिया

12. सुभाष चौक

13. सदर बाजार

14. मल्हार आश्रम

15. गांधी हॉल

16. जय हिंद नगर

अतः संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अनुरोध है कि वे जलप्रदाय प्रभावित होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त मात्रा में पानी का संग्रहण कर लें तथा जल का उपयोग आवश्यकतानुसार एवं मितव्ययिता से करें।

Post a Comment

0 Comments