मुख्यमंत्री ने छोड़ा इंदौर का प्रभार, चैतन्य कश्यप को मिली जिम्मेदारी

फोटो: भास्कर

भोपाल। जैसा कि विगत कई दिनों से माना जा रहा था कि प्रदेश के कुछ मंत्रियों के प्रभार जिलों में परिवर्तन होना है और मंत्रिमंडल विस्तार भी होना है, लेकिन अभी तक इसकी शुरुआत नहीं हुई है। आज अचानक देर शाम मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्री चैतन्य काश्यप को इंदौर का प्रभारी मंत्री नियुक्त कर दिया है। इसके पहले मुख्यमंत्री स्वयं इंदौर के प्रभारी मंत्री थे। उन्होंने इंदौर का प्रभार छोड़ दिया है। अब इसके बाद इंदौर में नए राजनीतिक समीकरण नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही जो गुटबाजी चल रही थी उस पर भी अंकुश लग सकता है। 

Post a Comment

0 Comments