उमा भारती का दो टूक जवाब- किसकी औकात है मुझे टिकट देने की?

 चुनाव में टिकट मिलने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि किसकी औकात है उन्हें टिकट देने की। चुनाव लड़ना है या नहीं, इसका फैसला वे खुद करेंगी।

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती का चुनाव में टिकट मिलने को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है। उनसे जब चुनाव लड़ने और टिकट मिलने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने दो टूक कहा, "किसकी औकात है मुझे टिकट देने की? मुझे फैसला करना है कि लड़ना है या नहीं।"

उमा भारती के इस बयान का वीडियो सामने आया है। उनके जवाब से साफ है कि उन्होंने चुनाव लड़ने के फैसले को अपनी इच्छा पर निर्भर बताया है।

Post a Comment

0 Comments