इंदौर। यातायात पुलिस से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने शहर के तीन प्रमुख मार्गों पर ई रिक्शा पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है। अब यहां ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। यातायात उपायुक्त द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि ई-रिक्शा के कारण ट्रैफिक जाम होता है और आम लोगों को आवागमन में परेशानी आती है। इसी को लेकर पुराने AB Road पर निरंजनपुर से राजीव गांधी चौराहा तथा एमजी रोड पर पलासिया से लेकर मृगनयनी चौराहा और सुपर कॉरिडोर पर अब ई रिक्शा नहीं चल सकेंगे। यह आदेश तुरंत लागू भी हो गया है।


0 Comments