22 महीने पहले चोरी हुई बाइक चला रहा था युवक, ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे पकड़ा!

 
इंदौर में अरविंदो हॉस्पिटल के सामने ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने चोरी की बाइक लेकर जा रहे एक युवक को पकड़ लिया। युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक चला रहा था। पुलिसकर्मियों को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने POS मशीन से बाइक का चेसिस नंबर स्कैन किया तो पता चला कि बाइक जनवरी 2025 में तेजाजी नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। वाहन मालिक ने भी चोरी की पुष्टि की।

पकड़े गए आरोपी की पहचान ललितपुर निवासी सोनू विश्वकर्मा के रूप में हुई है। आरोपी शहर के एक कैफे में काम करता है। उसे आगे की कार्रवाई के लिए बाणगंगा पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

Post a Comment

0 Comments