इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात कार की टक्कर के बाद दो गुटों में मारपीट हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे तीसरे गुट के साथ भी हाथापाई हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाला।
इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात कार की टक्कर के बाद जमकर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि सिग्नल पर खड़ी एक कार को पीछे से आई अर्टिगा ने टक्कर मार दी।
आरोप है कि अर्टिगा में सवार युवक नशे में थे। टक्कर के बाद उन्होंने दूसरी कार के चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक तीसरा गुट बीच-बचाव करने पहुंचा, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि उनके साथ भी हाथापाई होने लगी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मामले में शिवा नाम के एक युवक का नाम सामने आया है। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई और विवाद के वास्तविक कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

0 Comments