इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में राहत इंदौरी के मशहूर शेर गूंजे। गानों पर पाबंदियों और विरोध के बीच दिलजीत ने शायरी के जरिए अपनी बात रखी।
15 नवंबर की रात इंदौर में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में एक ऐसा पल आया, जिसने हजारों लोगों का ध्यान खींच लिया।
दिलजीत ने इंदौर के मशहूर शायर राहत इंदौरी की मशहूर गजल के कुछ शेर पढ़े। उन्होंने कहा—“अगर खिलाफ हैं होने दो, जान थोड़ी है...
ये सब धुआं है, कोई आसमान थोड़ी है...
सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में,
किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है...”
दरअसल, दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर विरोध और कुछ गानों पर पाबंदियों की चर्चा थी। इसी बीच उन्होंने राहत इंदौरी के शेरों के जरिए बिना किसी का नाम लिए अपने अंदाज में जवाब दिया।
इससे पहले उन्होंने मंच पर आते ही फैंस से 'जय श्री महाकाल' का जयकारा भी लगवाया।
इंदौर की मिट्टी के शायर राहत इंदौरी के अल्फाज जब दिलजीत की आवाज में गूंजे तो पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा।

0 Comments