इंदौर के महालक्ष्मी नगर में देर रात कार में तोड़फोड़, CCTV में कैद हुआ आरोपी

 इंदौर के महालक्ष्मी नगर में आधी रात एक अज्ञात व्यक्ति ने घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़ दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इंदौर। शहर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में देर रात घर के बाहर खड़ी कार को निशाना बनाया गया। महालक्ष्मी नगर में एक अज्ञात व्यक्ति ने कार का कांच फोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

जानकारी के मुताबिक, घटना आधी रात की है। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति कार के पास पहुंचता दिखाई दे रहा है। कुछ ही देर में वह कार का कांच तोड़कर वहां से चला जाता है। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर कार मालिक शिवांशु वर्मा ने लसुड़िया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कार में तोड़फोड़ के पीछे कोई पुरानी रंजिश है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

Post a Comment

0 Comments