इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी विवाद को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला।
कांग्रेस ने मांग की कि फूटी कोठी सब्जी मंडी को उसके पुराने स्थान पर ही दोबारा शुरू किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने प्रभावित गरीब व्यापारियों को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि गरीब व्यापारियों को उनका हक और न्याय मिलने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है और व्यापारियों की रोजी-रोटी बचाने के लिए संघर्ष जारी रखा जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। फूटी कोठी ब्रिज की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई थी। मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी।


0 Comments