
इंदौर में ट्रैफिक जाम की समस्या एक बार फिर देखने को मिली। बुधवार को दवा बाजार रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मधु मिलन चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। हालांकि, वाहन पूरी तरह थमे नहीं और कुछ देर बाद ट्रैफिक धीरे-धीरे सामान्य रूप से चलने लगा। शहर में बार-बार सामने आ रही ऐसी स्थिति ने ट्रैफिक व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर इंदौर को जाम से कब मिलेगी राहत?
0 Comments