इंदौर: भाजपा पार्षद के परिवार की बारात में हर्ष फायरिंग, ढोल बजा रहे युवक को लगी गोली

इंदौर के छत्रीपुरा में भाजपा पार्षद प्रिया दांगी के परिवार की शादी के बाने में फायरिंग के दौरान ढोल बजा रहे मुकुल को गोली लग गई। घायल को ऑरेंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल मुकुल
इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में शादी के बाने के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग में ढोल बजा रहे मुकुल नाम के युवक को गोली लग गई। घायल को राजमोहल्ला स्थित ऑरेंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा पार्षद और नगर निगम की एमआईसी सदस्य प्रिया दांगी के परिवार में गोपाल डांगी की शादी का बाना निकल रहा था। इसी दौरान बारात में हवाई फायरिंग की गई। गोली ढोल बजा रहे मुकुल को जा लगी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायल मुकुल ने बताया कि बारात में वीरू नाम के युवक ने हवाई फायर किए थे। हालांकि, पुलिस की ओर से फायरिंग करने वाले की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, इस मामले में राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई प्रभावित होने के आरोप भी सामने आए हैं।

Post a Comment

0 Comments