आमने–सामने टकराई बाइक, दोनों चालकों की मौत

प्रतीकात्मक फोटो

धार। गुर्जरी के गणपति घाट पर कल एक हादसा हो गया, जहां दो मोटरसाइकल आमने-सामने आकर टकरा गई। इलाज के दौरान दोनों के चालकों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। डॉयल 112 को सूचना मिली थी कि राऊ-खलघाट फोरलेन पर गणपति घाट की नई सडक़ पर दुर्घटना हो गई है। 

पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों मोटर साइकल सवार आपस में टकरा गए थे। दोनों को इलाके लिए धामनोद के अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। एक सवार की पहचान इंदौर के माचल निवासी बालनाथ के रूप में ुई है तो दूसरा अभी तक अज्ञात है।  

Post a Comment

0 Comments