महिला पटवारी का नोट गिनते वीडियो वाइरल


प्रतीकात्मक फोटो

शिवपुरी। जिले की भितरगंवा तहसील के लोगों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर महिला पटवारी सुनिता शाक्य पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महिला पटवारी बिना पैसे लिए-दिए कोई काम नहीं करती हैं।

उन्होंने इसका वीडियो भी एसडीएम कार्यालय में तहसीलदार शिवशंकर गुर्जर को उपलब्ध कराया है। ग्रामीणों ने कहा कि महिला को 8 हजार रुपए दिए गए थे, जिसमें वह 2 हजार रूपए और मांग रही हैं। हालांकि महिला पटवारी का कहा है कि वीडियो गलत है, वह उसमें नहीं है। इस मामले में एसडीएम ममता शाक्य ने कहा कि ग्रामीणों ने आवेदन दिया है, इसकी जांच की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments