फूटी कोठी मंडी विवाद में जीतू पटवारी की एंट्री, व्यापारियों के समर्थन में पहुंचेंगे चौराहे पर

फूटी कोठी सब्जी मंडी को चंदन नगर के पास शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार शाम 4 बजे व्यापारियों के बीच पहुंचेंगे। कांग्रेस फ्लाईओवर के नीचे ही दुकानें लगाने की मांग कर रही है।
इंदौर। फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर नगर निगम और व्यापारियों के बीच चल रहा विवाद अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। व्यापारियों के समर्थन में अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी सामने आ गए हैं। वे शुक्रवार शाम 4 बजे फूटी कोठी चौराहे पहुंचेंगे।

कांग्रेस की ओर से व्यापारियों को भरोसा दिलाया जा रहा है कि उन्हें फूटी कोठी फ्लाईओवर के नीचे ही दुकानें लगाने की जगह दिलाई जाएगी। पटवारी भी व्यापारियों के बीच पहुंचकर इसी संबंध में घोषणा करेंगे।

दरअसल, नगर निगम ने फूटी कोठी चौराहे के पास लगने वाली सब्जी मंडी के विक्रेताओं को वहां से हटाकर चंदन नगर के पास दुकानें लगाने के लिए कहा है। इस फैसले से व्यापारी नाराज हैं। उनका कहना है कि नई जगह काफी दूर होने से ग्राहकों और कारोबार दोनों पर असर पड़ सकता है।

Post a Comment

0 Comments