भाईदूज पर कल इंदौर जिले में रहेगा स्थानीय अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया था आदेश

 

इंदौर। भाईदूज के त्योहार पर इंदौर जिले के लोगों को स्थानीय अवकाश मिलेगा। बुधवार, 11 नवंबर 2026 को जिले में भाईदूज के अवसर पर छुट्टी रहेगी। कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश की सूची में इस दिन को शामिल किया गया है।

जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, भाईदूज पर घोषित यह स्थानीय अवकाश बैंक और कोषालय पर लागू नहीं होगा। ऐसे में इन दोनों संस्थानों में सामान्य कामकाज जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments