इंदौर के अखाड़े में 14 साल के बच्चे का यौन शोषण, कोच गिरफ्तार

 इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित चंदनगुरू व्यायामशाला में 14 वर्षीय पहलवान के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कोच मनीष नामदेव के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।

इंदौर। शहर में गुरू-शिष्य की परंपरा को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। यह मामला किसी शैक्षिणक संस्थान का नहीं, बल्कि व्यायामशाला यानि अखाड़े से जुड़ा हुआ है। 

पुलिस के अनुसार इंदौर के सदरबाजार थाना क्षेत्र में चंदनगुरू व्यायामशाला में पहलवानी के 14 वर्षीय छात्र के साथ यौन शोषण हुआ। इसके आरोप में पुलिस ने उसके कोच मनीष नामदेव पर प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। 

विस्तृत जानकारी के अनुसार सदर बाजार में ही रहने वाले फर्नीचर व्यवसायी के 14 वर्षीय बच्चा 6 साल से चंदनगुरू व्यायामशाला में कुश्ती सीखने जाता है। बुधवार को भी वह रोज की तरह व्यायामशाला में गया था। 

जब वह समय पर घर नहीं लौटा तो उसके पिता उसे ढुंढने निकले। वह हनुमान मंदिर के पास रोता और डरा हुआ मिला। पिता ने जब उससे पूछा तो उसने बताया कि कोच ने उसके साथ हरकत की है। उसने यह बात किसी को बताने पर उसके पिता को मारने की धमकी भी दी। मामले में सदरबाजार पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया और आरोपी कोच मनीष नामदेव को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सीधे जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments