WhatsApp पर जल्द मैसेज शेड्यूल करने का नया फीचर मिल सकता है। इसके जरिए यूजर्स पहले से तारीख और समय तय कर टेक्स्ट, फोटो और वीडियो भेज सकेंगे। मैसेज 10 मिनट से लेकर 14 दिन तक के लिए शेड्यूल किया जा सकेगा।
नई दिल्ली। अब जल्द ही व्हाट्स एप पर आपको नया फीचर इस्तेमाल करने को मिलेगा। इसमें आप अपना मैसेज शेडय़ूल कर सकेंबे। यानि जब मैसेज आपको भेजना है वह 14 दिन पहले ही तय किया जा सकेगा। फिलहाल कुछ यूर्जस पर ये सुविधा शुरू की जा चुकी है, बाकी यूर्जस के लिए ये सुुविधा जल्द शरू होगी।
व्हाट्स एप के अनुसार अब अगर आप मैसेज भेजते हैं तो आपको सेन्ड बटन पर थोड़ी देन के लिए प्रेस करना होगा। इसमें आपको तारीख और समय का ऑप्शन खुल जाएगा, जिसके अनुसार आप अपना मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे।
यह मैसेज 10 मिनट बाद से 14 दिन के बीच कभी भी शेड्यूल किया जा सकता है। निर्धारित तारीख और समय पर यह मैसेज आपके द्वारा पहुंच जाएगा। यही नहीं अगर इसे कैंसल भी करना रहा तो उसका ऑप्शन भी दिया गया है। मैसेज में टेक्स्ट, फोटो और वीडियो इमेज भी भेजी जा सकेगी।
इसका सबसे बड़ा फायदा यह रहेगा कि फोन बंद होने या बैटरी खत्म होने पर ये मैसेज पहुंच जाएंगे, इसके लिए आपको फोन ऑन मोड में नहीं रखना होगा। रिसीवर को ये मैसेज सामान्य रूप से ही मिलेगा, जैसा अभी तक मिलता आया है। इसमें यह मेंशन नहीं रहेगा कि ये शेड्यूल मेसेज हैं।

0 Comments