इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में ATLS सेमिनार और BLS कार्यशाला आयोजित हुई। NMC अध्यक्ष डॉ. अभिजात शेठ की मौजूदगी में विशेषज्ञों ने ट्रॉमा मैनेजमेंट, CPR और अन्य जीवनरक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।
इंदौर। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के अस्थि रोग विभाग द्वारा ATLS सेमिनार और BLS कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के अध्यक्ष डॉ. अभिजात चंद्रकांत शेठ, डॉ. राजेश व्यास और चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. दविंदर कुमार शामिल हुए।
कार्यक्रम में डॉ. अजय सिंह ठाकुर ने ट्रॉमा प्रबंधन और जीवनरक्षक तकनीकों की उपयोगिता बताई। वहीं डॉ. आभा पंडित, डॉ. बुशरा खानम, डॉ. वंशिका गर्ग, डॉ. कोमल, डॉ. स्वप्निल वैद्य, डॉ. रोनक डागलिया और डॉ. मेहुल श्रीवास्तव ने विभिन्न आपातकालीन उपचार पद्धतियों पर जानकारी दी। कार्यशाला में मैनिकिन के माध्यम से CPR का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
इस अवसर पर मयंक वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया, वाइस चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया, डीन डॉ. संजीव नारंग, वाइस डीन डॉ. पवन भम्बानी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. स्वाति प्रशांत, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. राहुल तनवानी और डॉ. सुधीर मौर्य सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

0 Comments