दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, 3 स्कूलों को भी मिले धमकी भरे ईमेल

 दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शहर के तीन निजी स्कूलों को भी धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी धमकी भरा ईमेल मिलने की जानकारी दी है।

इंदौर। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर में प्रस्तावित कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही शहर के तीन निजी स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले हैं। ईमेल में बच्चों को दिलजीत के शो में नहीं भेजने की चेतावनी दी गई है।

इस मामले पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि उन्हें भी दिलजीत दोसांझ का शो इंदौर में नहीं होने देने को लेकर धमकी भरा ईमेल मिला है। उन्होंने ईमेल पुलिस कमिश्नर को फॉरवर्ड कर दिया है।

वहीं, मेयर हाउस को उड़ाने की धमकी के सवाल पर भी महापौर ने प्रतिक्रिया दी। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस और क्राइम ब्रांच की ओर से जांच की जा रही है।

बता दें कि दिलजीत दोसांझ का 15 नवंबर को इंदौर के सी-21 ग्राउंड में कॉन्सर्ट प्रस्तावित है। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments