इंदौर में 6 दिसंबर को होगा किशोर अलंकरण समारोह, जॉली मुखर्जी का होगा सम्मान

 
इंदौर। शहर में 6 दिसंबर को GSITS ग्राउंड पर किशोर अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। राग इंदौरियंस द्वारा आयोजित इस समारोह का यह दूसरा वर्ष है। आयोजन की तैयारियों को लेकर पहली बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई और सभी सदस्यों से सुझाव लिए गए।

बैठक की अध्यक्षता हनी पांडे और जवाहर मंगवानी ने की। पांडे ने बताया कि इस बार 500×10 फीट का स्टेज तैयार करने की योजना है। बैठक में पिछले वर्ष आयोजन के दौरान सामने आई कमियों की समीक्षा की गई और इस बार उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।

समारोह में किशोर कुमार के साथ 70-80 स्टेज शो कर चुके जॉली मुखर्जी को सम्मानित किया जाएगा। प्रसिद्ध गायिका अंजली गायकवाड़ भी कार्यक्रम में शामिल होंगी, जबकि गायक राजेश अय्यर किशोर कुमार के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देंगे।

इस ग्राउंड में होगा कार्यक्रम

यह आयोजन GSITS कॉलेज परिसर में होगा, पिछली बार क्रिश्चियन कॉलेज के ग्राउंड पर यह कार्यक्रम हुआ था। पिछले साल एंट्री और एक्जिट के एक ही गेट होने के कारण भीड़ को संभालने में कुछ परेशानी आई थी। उसी परेशानी को दूर करने के लिए इस ग्राउंड को चुना गया है।


आयोजकों ने ग्राउंड का किया निरीक्षण


Post a Comment

0 Comments